- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Banasthali Vidyapith Received The Highest A Plus Grade Of Naik
वनस्थली विद्यापीठ को नैक की उच्चतम ए प्लस प्लस ग्रेड मिली
वनस्थली विद्यापीठ को नैक की उच्चतम ग्रेड प्रदान करते अधिकारी।
जयपुर| महिलाओं के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है।
नैक की यह उच्चतम ग्रेड है और राजस्थान के किसी विश्वविद्यालय को पहली बार यह ग्रेड प्राप्त हुई है। नैक मापदंडों के अनुसार 70 फीसदी मूल्यांकन मात्रात्मक था। शेष 30 फीसदी मूल्यांकन गुणात्मक था। इसके लिए नैक पियर टीम ने 3 से 5 मार्च तक वनस्थली परिसर का दौरा किया था। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 4 में से औसतन 3.63 ग्रेड प्वाइंट प्राप्त किए। यह राजस्थान के किसी विश्वविद्यालय के सबसे अधिक ग्रेड प्वाइंट है, साथ ही सभी महिला विश्वविद्यालय, बहु विषयक निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों के बीच भी यह उच्चतम है। इस ग्रेड के कारण यह विश्वविद्यालय भारत के प्रथम 5 बहु विषयक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आ गया है। नैक का मूल्यांकन 7 मानदंडों के आधार पर किया जाता है। इस विवि ने समग्र उत्कृष्टता दर्शाते हुए प्रत्येक मानदंड में 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए।