पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Baseball Team Won Silver And Bronze Medals In Gulmarg

बेसबॉल टीम ने गुलमर्ग में जीते रजत व कांस्य पदक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीम में पाली के सात खिलाड़ी, पुरुष टीम के राहुल देवासी व महिला टीम की हेमलता कप्तान

युवा खेल मंत्रालय व भारत सरकार की अाेर से कश्मीर के गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च तक खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 का अायाेजन हुअा। इसमें 14 तरह के खेल हुए। राजस्थान बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अनूप अस्थाना ने बताया कि राजस्थान बेसबॉल टीम ने दोनों वर्गों में पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। पाली के राहुल देवासी पुरुष वर्ग में व हेमलता पटेल महिला वर्ग में राजस्थान टीम के कप्तान रहे। इनके नेतृत्व में राजस्थान पुरुष वर्ग ने रजत पदक व महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। राजस्थान पुरुष वर्ग ने अपने लीग ग्रुप में टॉप करके क्वार्टर फाइनल मैच पंजाब से 5-0 से जीता। इसी के साथ सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड को 2-0 से हराया तथा फाइनल मैच में जम्मू कश्मीर ने राजस्थान को टक्कर के मुकाबले में 2-1 से हराया। महिला वर्ग के सेमीफइनल मैच में उत्तराखंड ने राजस्थान को 6-3 से हराया। तृतीय स्थान के लिए उत्तर प्रदेश से जीतकर गर्ल्स ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि खेलो इंडिया के पहले संस्करण में राजस्थान बेसबॉल की दोनों टीमों ने पदक प्राप्त किए।

पाली के कुल सात खिलाड़ी शामिल : राजस्थान बेसबॉल टीम में पाली के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें हेमंत सिंह चौहान, दिनेश कुमार, राहुल देवासी, अमित, हेमलता पटेल, हेमलता शर्मा, वीरेंद्र कुंवर शामिल हैं। पाली से पहली बार इन खिलाड़ियों ने देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स खेलो इंडिया में राजस्थान को पदक दिलाए हैं। इससे पहले पाली केे कोई भी खिलाड़ी ने खेलो इंडिया में हिस्सा नहीं लिया। यह खिलाड़ी शनिवार को पाली पहुंचेंगे। इस मौके पर संघ के सदस्य भागीरथ राजपुरोहित, रणजीत पांडे, त्रिलोक चौधरी, फूड कोर्पोरेशन के सदस्य धनराज चौधरी, विशाल, राजेश तनवानी, चंदन भारती, राज चौधरी, कुशाल परिहार, कांतिलाल वैष्णव, विनोद गोगड़, मुकेश ठेकेदार व विजय कोली ने हर्ष जताया।

खेल समाचार**

पाली की बेसबॉल टीम ने गुलमर्ग में जीते पदक।
खबरें और भी हैं...