- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Basla Of Sheetla Mata Will Be Built On 15th And Worship Will Be On 16th Of March
शीतला माता का बासाेड़ा 15 को बनेगा व पूजन 16 मार्च काे होगा
साेजत | शहर के मेला चाैक में चल रहे शीतला माता का मुख्य मेला रविवार काे अायाेजित हाेगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविकुमार खन्ना ने बताया कि विचार विमर्श के बाद पालिका की अाेर से रविवार काे मुख्य मेला अायाेजित हाेगा। िजसमें विभिन्न समाजाें की गेरें नाचती-गाती हुई माता शीतला के दरबार में पहुंचेगी। इस दाैरान पालिका की अाेर से जनप्रतिनिधियाें की उपस्थिति में सभी गेराें का गुलाल उड़ाकर स्वागत किया जाएगा।
रोहट | चोटिला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शीतला सप्तमी के अवसर पर रविवार को पहाड़ी पर स्थिति शीतला माताजी के मन्दिर में बासोड़े के भोग एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ होगा। इससे पूर्व शनिवार की शाम काे भजन संध्या का आयोजन हाेगा। सरपंच प्रतिनिधि चोटिला महानपराक्रमसिंह ने बताया कि मेले काे लेकर तैयारियां जारी है।