पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Rajasthan News Bees Attacked During Funeral More Than 12 People Injured

अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 12 से अधिक लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के निकटवर्ती ग्राम झूठा के खेजड़ा के बिचरड़ी बेरा निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार में जुटी भीड़ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससेे 1 एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इलाज के लिए घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहन से रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। घायलों में एक को गंभीर स्थिति को देखते हुए ब्यावर रेफर किया तथा अस्पताल में भर्ती 9 लोगों का इलाज किया जा रहा है। शेष को आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक उपचार के बाद छु़ट्‌टी दी गई। खेजड़ा बेरा खिचड़ी निवासी चंपादेवी के निधन पर अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को गांव की नदी के किनारे किया जा रहा था। अंतिम संस्कार में सामाजिक परंपरा के अनुरूप दाह संस्कार किया जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जब अंतिम संस्कार का काम चल रहा था। उसी वक्त अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

6 का उपचार जारी, एक ब्यावर रेफर

अंतिम संस्कार के दौरान 1 दर्जन से अधिक हुए घायलों में से आधा दर्जन लोगों को चिकित्सा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं घायलों में देवाराम पुत्र ओमाराम, नारायण पुत्र पेमाराम, ढगलाराम पुत्र किसनाराम, पूनाराम पुत्र पोकरराम, कानाराम पुत्र हजारीराम, गोपूराम पुत्र मूलाराम, हंसाराम पुत्र हामाराम, उमाराम पुत्र भूराराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रायपुर चिकित्सालय में इलाज जारी है। घायलों में से देवाराम पुत्र हुकमाराम को ब्यावर रेफर कर दिया गया है, जिसका ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में इलाज जारी है।

दाेरनड़ी. बिचरड़ी में अंतिम संस्कार के दाैरान मधुमक्खियों के हमले से बचते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...