- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Bherwataane Ka Ger In Bass The Geri Dances In Rajasthan Costumes
भलावताें का बास में गेर: राजस्थान वेशभूषा में गेरियों ने किया नृत्य
भलावतों का बास भैरुघाट में पिछले 70 वर्षाें से चली अा रही गैर नृत्य की परंपरा काे गुरुवार काे भी जारी रखा गया। गेर का अायाेजन यहां पर बादशाह की सवारी निकलने के दूसरे दिन किया जाता है। ढाेल थाली व नगाड़े की थाप पर पर स्थानीय बाशिंदे जमकर नाचे। गेरियों ने विभिन्न स्वांग रचकर नृत्य किया। रंग बिरंगी चटखदार राजस्थानी पाेशाकाें में नाचते गैरियाें के नृत्य ने सभी काे मंत्रमुग्ध कर दिया। दाे घंटे तक चले नृत्य में काेई नहीं थका। अतिथि के ताैर पर सभापति रेखा राकेश भाटी, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, पार्षद रमेश चावला, पुष्कर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भाटी, कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष प्रकाश सांखला उपस्थित रहे। सभापति के खुद के वार्ड में ये अायाेजन था इसलिए उन्हाेंने ही अपने पति पार्षद राकेश भाटी सहित अन्य अतिथियाें का बहुमान किया। कार्यक्रम में बाबूलाल बोराणा, प्रकाश पंवार, बस्ती देवड़ा, माणक पंवार, लक्ष्मण पंवार, अानंद सोलंकी, प्रकाश महादेव, भंवरलाल सोलंकी, नेमीचंद देवड़ा, ओमप्रकाश पंवार, सुमित टांक, प्रमोद परिहार, ललित गहलोत, अनिल राठौड़, बालकिशन सोलंकी, गणेश बोराणा, प्रकाश माली, जितेंद्र सांखला अादि माैजूद रहे।
पाली. भलावताें का बास में गेर नृत्य करते स्थानीय नागरिक।