बीकानेर की महिला पाली में लावारिस मिली
पाली | पाली के निकट गुड़ा नारकान गांव की सरहद में मेगा हाईवे पर शुक्रवार शाम को करीब 50 वर्षीया महिला लावारिस हालत में मिली। सदर थाने के हैडकांस्टेबल श्यामसिंह की टीम ने गश्त के दौरान अकेली देख महिला से पूछताछ की तो वह अपना नाम महमूदा व पति का नाम मोहम्मद अली बता रही है। वह अपने आप को बीकानेर में कोतवाली के पास की निवासी बता रही है, जिसका यह भी कहना है कि वह मेड़ता भी रहती है।