पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News Bike Collides With Lightning Pole In Dabani Village Driver Dies On The Spot

डबाणी गांव में बिजली पोल से टकराई बाइक, चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनादरा | कांडला राजमार्ग स्थित डबाणी गांव के एक होटल के पास रविवार शाम 4 बजे बिजली पोल से बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। थाना अधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि धवली निवासी विष्णु कुमार पुत्र अगराराम भील रविवार शाम 4 बजे ड़बाणी से बाइक पर घर जा रहा था। डबाणी गांव में एक होटल के पास चालक का बाइक से नियंत्रण हटने से बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। चालक विष्णु कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी, कृष्णगंज पुलिस चौकी प्रभारी सीताराम, हैड कांस्टेबल किशोरीलाल मौके पर पहुंचे तथा शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना दी।



सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।

अनादरा. हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
खबरें और भी हैं...