- Hindi News
- National
- Bali News Rajasthan News Bike Owner39s Earrings Looted Bike Riders Rogue
घरों में काम करने वाली महिला के कान की बाली लूट भागे बाइक सवार बदमाश
जोधपुर| सेक्शन सेवन इंद्रा विहार कॉलोनी के पास शनिवार को दिनदहाड़े बाइकसवार 3 बदमाशों ने राह चलती महिला के कान पर झपट्टा मारकर सोने की बाली लूट ली। बदहवास महिला कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन सुराग नहीं मिला। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मूलतया नेपाल की रहने वाली रेखा भुजैल (40) परिवार सहित भगत की कोठी में रहती है और घरों में कामकाज कर गुजारा चलाती है। शनिवार को भी वह घरेलू कार्य करने के लिए सेक्शन सेवन इलाके से लौटते समय ढाई-तीन बजे इंद्रा विहार कॉलोनी के सामने गली में वारदात हुई।