- Hindi News
- National
- Khinwara News Rajasthan News Bike Thief Caught In Khinwara Broke The Locks Of Two Houses In Rani
खिंवाड़ा में पकड़ा बाइक चोर, रानी में दो मकानों के ताले तोड़े
कस्बे में गत माह शराब ठेके के पास पड़ी बाइक को चुराकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, निकटवर्ती बोरड़ी गांव में बीती रात को दो मकानों के ताले तोड़ चोर जेवरात व नकदी पार कर ले गए। बोरड़ी गांव में हुई चोरी की घटना का रानी थाना पुलिस पता लगाने में जुटी है। खिंवाड़ा थानाप्रभारी मनोज सामरिया ने बताया कि गत 20 फरवरी की शाम को कस्बे के शराब की दुकान के पास सेल्समैन की बाइक चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर खिंवाड़ा कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर आरोपी पप्पूराम पुत्र शंकरलाल मेघवाल (27) निवासी पिलोवनी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की।
दो मकानों से जेवरात, नकदी व बाइक ले गए चोर : रानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कला के गांव बोरड़ी में शनिवार की देर रात को चौधरियों के मोहल्ले में नदी किनारे पर बने दो बंद पड़े मकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ाेस में बन रहे मकान पर रविवार सुबह मजदूर काम करने पहुंचे ताे घटना का पता चला। उन्हाेंने मकान मालिक काे इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बाबूलाल पुत्र भीमाराम, भाकर राम पुत्र भीमाराम देवासी के मकान से आधा किलो चांदी, तीन तोला सोना, 15 हजार नकद व बाइक चोरी कर ले गए।
पुलिस गिरफ्त में बाइक चाेर।