पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Birthday Celebration Of Anapadas Maharaj Will Be Done At 7 Pm Will Invest The Remaining Amount In The Samaraeh For The Construction Of Hostels And Huts

अनाेपदास महाराज का जन्माेत्सव 7 काे, समाराेह में बची हुई राशि हॉस्टल व झूपड़ी निर्माण में लगाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साध श्री अनाेपदासजी महाराज जन्माेत्सव समिति अाैर रावणा राजपूत समाज के बैनरतले अनाेपदास महाराज का 172वां जन्माेत्सव 7 अप्रैल काे मनाया जाएगा। अायाेजन समिति व समाजबंधुअाें द्वारा इसकी तैयारियां जाेर-शाेर से चल रही है। समिति के अध्यक्ष मांगूसिंह साेलंकी व सचिव रतनसिंह झाला ने बताया कि जन्माेत्सव महाेत्सव के लिए एकत्रित की गई राशि में से शेष राशि राजेंद्र नगर में 4 हजार स्कवायर फीट में बन रही अनाेपदास महाराज की झाेपड़ी अाैर सूर्या नगर नया गांव में बन रहे समाज के छात्रावास निर्माण में खर्च की जाएगी। इसी क्रम में ये निर्माण शीघ्रताशीघ्र पूर्ण करवाए जाएंगे। समाज के जिलाध्यक्ष मूलसिंह गहलाेत के नेतृत्व में संरक्षक पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, चैनसिंह चाैहान व रविंद्रसिंह भाटी, शिक्षा समिति अध्यक्ष गुमानसिंह साेलंकी, समिति उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह साेलंकी, काेषाध्यक्ष किशाेरसिंह साेलंकी, संगठन मंत्री गाेपालसिंह चावड़ा, लालसिंह पंवार, जगदीशसिंह इंदा, गाेपालसिंह चावड़ा, सुखसिंह गहलाेत, बाबुलसिंह गहलाेत, मांगूसिंह गाेयल, विजयसिंह निर्वाण, जवाहर सिंह खाेखर, अर्जुनसिंह भाटी, धनसिंह साेलंकी, विशनसिंह गहलाेत, जालमसिंह राठाैड़, गुमानसिंह साेलंकी, अाेमसिंह साेलंकी अादि जुटे हुए हैं।

हर घर से एक सरकारी नाैकरी व बालिका शिक्षा काे समर्पित रहेगा कार्यक्रम : अध्यक्ष साेलंकी व सचिव झाला ने बताया कि समारोह में हर घर से कम से कम एक बच्चे काे सरकारी नाैकरी में लगाने के लिए उसकी शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का अाह्वान किया जाएगा। साथ ही हर बालिका काे शिक्षा जरूरी अभियान भी चलाया जाएगा। ये संदेश देशभर में जाने वाली आमंत्रण पत्रिका पर भी प्रकाशित होगा। समाराेह में समाजबंधुअाें काे नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। महाेत्सव महामंडलेश्वर संताेषभारती महाराज, महामंडलेश्वर रामाभारती महाराज अाैर महामंडलेश्वर सुंदरगिरी महाराज के सानिध्य में हाेगा।

जन्माेत्सव में ये हाेंगे कार्यक्रम

6 अप्रैल : नया गांव स्थित समाज के छात्रावास में 9 बजे भजन संध्या हाेगी जिसमें महेंद्रसिंह राठाैड़, रमेश माली, कविता पंवार भजनाें की अाैर दिल्ली के मनाेज रिया शर्मा एंड पार्टी व श्रृष्टि जांगिड़ बीकानेर नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन अाेम विश्नाेई करेंगे।

7 अप्रैल : इंद्रा काॅलाेनी स्थित समाज भवन से सुबह 7.30 बजे शाेभायात्रा निकाली जाएगी। दाेपहर 11.15 बजे नया गांव स्थित छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दाेपहर एक बजे महाप्रसादी हाेगी। इस दाैरान भजन संध्या अाैर चढ़ावे की बाेलियां बाेली जाएगी व भामाशाह सम्मान
समाराेह हाेगा।

साध अनाेपदास महाराज के जन्माेत्सव की तैयारियाें काे लेकर चर्चा करते पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...