- Hindi News
- National
- Marwar Junction News Rajasthan News Bjp Yuva Morcha Celebrated Former Chief Minister39s Birthday
भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
मारवाड़ जंक्शन | कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप पंडित के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम का आगाज कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया। इस मौके युवा मंडल अध्यक्ष पंडित ने कहा कि भाजपा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की परंपरा को राजे ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहाकि राजे के नेतृत्व में युवाओं को भी आत्मबल मिला है। इस दाैरान भाजपा जिला मंत्री मंजू मेघवाल,पंचायत समिति
सदस्य मंजू बेगड़,मीना देवड़ा, भाजपा महामंत्री सुरेश भेरवानी, मंत्री रमेश आसवानी,युवा मोर्चा प्रवक्ता गोविंद वारेशा, भोपालसिंह राजपुरोहित, राकेश खिंची, वार्डपंच सोनू जैन, महेश मोरवानी, बबलू गुर्जर अादि माैजूद थे।