अाशीर्वाद बालाजी मंदिर में हुई भजन संध्या
पाली. सुंदर नगर स्थित अाशीर्वाद बालाजी मंदिर में नवनिर्मित इच्छापूर्ण महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा काे लेकर शुक्रवार रात भजन संध्या का अायाेजन किया गया, जिसमें रमेश माली, माेहित राठाैड़, पीयूष जांगिड़ सहित कई स्थानीय व बाहरी कलाकाराें ने भजन प्रस्तुत किए। माेहल्लेवासियाें द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना, इंडा, ध्वजा, हवन पूजन, पत्रिका, भजन संध्या अादि के चढ़ावाें में बढ़-चढ़कर बाेलियां बाेली। 14 अप्रैल काे मंदिर की प्रतिष्ठा हाेगी। मंच संचालन प्रमाेद परिहार ने किया।