मैदान में बालक व युवक को बोलेरो ने लिया चपेट में
मारवाड़ जंक्शन | क्षेत्र के बिठौड़ा कलां स्कूल के खेल ग्राउंड में खेल रहे एक बालक व एक युवक को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। हादसे मंे युवक व बालक घायल हाे गया। परिजनांे ने बालक को मारवाड़ जंक्शन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से बालक काे पाली रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मारवाड़ जंक्शन पुलिस के हैड कानिस्टेबल छोटेलाल व रामकेश मीणा मौके पर पहुंचे।