- Hindi News
- National
- Jaitaran News Rajasthan News Bonus And Incentive Distribution To Milk Producers
दूध उत्पादकों को बोनस व प्रोत्साहन वितरण
दोरनड़ी/करमावास पट्टा | निकटवर्ती नवोड़ा बांसिया दूध उत्पादक सहकारी समिति द्वारा वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 का बोनस एवं प्रोत्साहन वितरण हुआ। जिसमें दूध उत्पादकों को बाेनस व स्टील के बर्तन प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर पाली डेयरी चेयरमैन प्रतापसिंह, संचालक मंडल सदस्य मांगूसिंह राठौड़ दोरनड़ी, रुपाराम अटपड़ा,पाली डेयरी एमडी डॉक्टर करुण चंडालिया,जैतारण इकाई प्रभारी ऊंकारसिंह राठौड़, नवोड़ा डेयरी अध्यक्ष मांगीलाल, सचिव बाबूलाल सीरवी, इकबाल मोहम्मद, बुधाराम अादि माैजूद थे।