पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Rajasthan News Budget Announcement Of Rs 4 Crore 72 Lakh For Construction Of Underbridge Near Railway In Sojat Road

सोजत रोड में रेलवे के समीप अंडरब्रिज निर्माण के लिए चार करोड़ 72 लाख रुपए बजट की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर के कपूड़ी पोलो ग्राउंड में स्टेडियम बनाने की बजट में घोषणा हुई है। पिछले कई सालों से ग्रामीणों द्वारा कपूड़ी पोलो ग्राउंड में स्टेडियम बनाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जब यह मांग पूरी की गई तो ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। गौरतलब है कि होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान रायपुर सरपंच चैनाराम माली के नेतृत्व में रायपुर के ग्रामीणों ने डॉ संगीता आर्य को रायपुर पोलो ग्राउंड में स्टेडियम बनवाने के लिए मांग पत्र सौंपा था। जिसके बाद रायपुर के ग्रामीणों की यह आशा पूरी हुई है।

ग्रामीणों ने मनाई खुशी : स्टेडियम की घोषणा होने के बाद ग्रामीणों ने कांग्रेस नेत्री डॉ संगीता आर्य को दूरभाष पर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं ग्राम की अन्य समस्याओं के निस्तारण की भी मांग की। इस दौरान ग्राम के युवाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और सरपंच चैनाराम
माली को भी स्टेडियम के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

पांच मांगे रखी थी समारोह के दौरान : गत 11 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोजत में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रायपुर सरपंच चैनाराम माली एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा कपूड़ी पोलो ग्राउंड में स्टेडियम बनाने रायपुर हाईवे के ब्रिज को ओवरब्रिज बनाने, जस्सा खेड़ा रोड पर रेलवे स्टेशन अंडर ब्रिज को ओवरब्रिज बनाने, कनेर के बाड़िया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति करवाने एवं रामगढ़ के प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत करवाने की मांग की थी। इनमें से कपूरी पोलो ग्राउंड पर स्टेडियम बनाने की मांग बजट के दौरान पूरी हो गई है। शेष मांगें भी जल्द पूरी होने का आश्वासन संगीता आर्य द्वारा ग्रामीणों को दिया गया है।

इसलिए जरूरी है सोजतरोड में रेलवे अण्डरब्रिज का निर्माण

सोजत रोड रेलवे स्टेशन के एक तरफ जहां सोजत रोड कस्बा बसा हुआ है। वही दूसरी तरफ धूंधला,मुसालिया,मेलावास,कंटालिया, बोरनड़ी, हरियामाली सहित करीब चालीस गांव बसे हुए हैं। मीटर गेज लाइन के समय रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता था। उसी रास्ते से आम जनता स्टेशन के समीप से आवागमन करती थी। रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ मुस्लिम समाज की दरगाह व कब्रिस्तान भी है। ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में विद्यार्थी भी सोजत रोड व सोजत में अध्ययन के लिए आते हैं। जिन्हें भी अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था। ब्रॉडगेज में आमना परिवर्तन के बाद इस रास्ते को रेलवे ने स्थाई रूप से बंद कर दिया था। रेलवे स्टेशन के समीप रास्ता बंद हो जाने से अब ग्रामीणों को करीब 7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगा कर फुलाद मार्ग रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा था। रेलवे स्टेशन के समीप का रास्ता बंद होने के बाद मुख्य बाजार में ग्रामीणों की आवाजाही भी कम हो गई। जिसके चलते इस क्षेत्र के व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा था।


रायपुर में बनेगा स्टेडियम, सीएम गहलोत ने की घोषणा

भास्कर न्यूज | सोजत रोड

सोजत रोड कस्बे मंे रेलवे स्टेशन के समीप अण्डरब्रिज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान घोषणा करने पर कस्बे सहित क्षेत्रभर में खुशी की लहर छा गई। सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह ने बताया कि अण्डरब्रिज के लिए 4 करोड़ 72 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। जो कस्बे के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। कस्बे के मुख्य बाजार चाैराहे पर सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह,पूर्व उप प्रधान अजयसिंह कच्छवाह,गजेन्द्र सोनी,मदन पंवार का ग्रामीणों ने माला पहना बहुमान किया। इस माैके वार्ड पंच आलोक लड्ढा, साबीर अली रंगरेज,अशफाक अहमद कुरैशी,अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

इनका रहा सहयोग : सोजत रोड कस्बे की जनता गत कई वर्षों से रेलवे स्टेशन के समीप अण्डरब्रिज निर्माण की मांग कर रही थी। कांग्रेस नेत्री संगीता आर्य,अपर लोक अभियोजक गजेन्द्र सोनी,कांग्रेस महासचिव मदन पंवार ने भी सोजत रोड कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप अण्डरब्रिज निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष पूरजोर मांग रखी थी। ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के समीप अण्डरब्रिज निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कराने पर मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव निरजंन आर्य का भी आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...