पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Ca Suresh Was A Broker Of Aikar Officers And Used To Collect Money By Intimidating Traders

अायकर अफसरों का दलाल था सीए सुरेश व्यापारियों को डराकर वसूली करते थे तीनों

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टॉक के अलावा 13 लाख रुपए का अघोषित कैश भी

आयकर सूत्रों के अनुसार मणिहारी कारोबारी समूह पर हुई आयकर सर्वे की कार्रवाई के दौरान ग्रुप की चारों फर्मों का मिलाकर करीब 13 लाख रुपए अघोषित कैश भी मिला, जिसका अकाउंटिंग बुक्स में कोई उल्लेख नहीं था। यानी इस समूह के यहां 1.06 करोड़ का स्टॉक और 13 लाख की नकदी सहित कुल 1.19 करोड़ की अघोषित आय उजागर हुई थी।

सत्यापन की कार्रवाई में भी दूसरे आईटीओ मीणा का नाम

11 मार्च काे नागाैर के हाथी चौक स्थित सीए के ऑफिस में परिवादी व सीए में लेनदेन की बात हुई, जिसे सीबीआई ने रिकॉर्ड करवाया। इसमें सीए ने आईटीओ लक्ष्मणसिंह, इंस्पेक्टर प्रेमसुख के साथ दूसरे आईटीओ राजेंद्र मीणा को भी हिस्सा देने का कहा था। इसलिए, सीबीआई ने इन चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मीणा की जांच अभी चल रही है।

जोधपुर| नागौर जिले में इस साल हुए तमाम आयकर सर्वे का एक घिनौना सच सीबीआई की जांच में सामने आया है। जिस सीए सुरेश पारीक और लंबे समय से टिके आयकर अफसरों लक्ष्मणसिंह व प्रेमसुख डिडेल को सीबीआई ने पकड़ा है, वे नागौर आयकर रेंज के व्यापारियों को मिलकर धमकाते थे। फिर उनकी डिमांड करोड़ों में बताकर लाखों की वसूली करते थे। सीबीआई ने सबसे पहले सीए और इन अफसरों की रेपुटेशन व मॉडस ऑपरेंडी की जांच की तो उन्होंने पाया कि इन लोगों का ‘नेक्सस’ बना हुआ है।

परिवादी सदाकत अली की फाइलें भी इसी सीए के पास थी और वाे ही अफसरों के लिए दलाल बनकर उसके पास पहुंचा था। उसने ही बताया कि अभी तो 1.06 करोड़ रुपए का ही स्टॉक अघोषित माना है। यह चार करोड़ तक मान सकते हैं, तो समझ लो चार गुना टैक्स और भरना पड़ेगा। इसलिए करीब एक करोड़ रुपए बचाने हैं, तो 20 लाख रुपए देने होंगे। यह पूरी बात सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ में उजागर हो चुकी है। अब सीबीआई रिमांड पर चल रहे इन लोगों से दूसरे अन्य सर्वे में हुए लेनदेन की भी जांच करेगी।

एक कराेड़ का टैक्स अाैर वसूलने की धमकी देकर मांगे थे 20 लाख, पूर्व के सर्वे में हुए लेनदेन की भी जांच में जुटी सीबीआई


खबरें और भी हैं...