पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News Cash Prize Awarded To All The Train Control Workers Who Ran On Time For 1 Day

1 दिन टाइम पर चली सारी ट्रेन कंट्रोल करने वाले कर्मचारियों को मिला नकद पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रेन रवाना कर दी, पहुंचने का यात्री जाने...

रेलवे की लाख कोशिशों के बाद भी जोधपुर से जुड़ी दो ट्रेनें टाइम पर यात्रियों को नहीं पहुंचाती। रेलवे की मानें तो वे मरुधर एक्सप्रेस व हावड़ा सुपरफास्ट को सही समय पर रवाना कर देते हैं। यही आंकड़ा रेलवे की समय पालन रिपोर्ट में जुड़ जाता है। अब यात्री अपने गंतव्य कितनी देरी से पहुंचा, इससे रेलवे को कोई सरोकार नहीं। मरुधर एक्सप्रेस औसत 3 से 4 घंटे तो हावड़ा सुपरफास्ट 2 से 4 घंटे देरी से ही चलती हैं।

जोधपुर| यात्रियों की यह आम शिकायत रहती है कि उनकी ट्रेन टाइम पर नहीं चलती। लेकिन उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन ने होली के अगले दिन पूरे जोन में ट्रेनों को सही समय पर चलाने का कमाल कर दिखाया। इस दिन ट्रेनों की समय पालना रिपोर्ट 100 फीसदी रही। कायदे से यह काम रोज का है, लेकिन सफलता मिली तो महाप्रबंधक ने जोन के चारों मंडल में ट्रेनों को कंट्रोल करने वाले कर्मचारियों के लिए पुरस्कार की घोषणा भी कर दी। कुल 47 हजार 500 रुपए के पुरस्कार इन कर्मचारियों को दिए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक जयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर मंडल के परिचालन कंट्रोल के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि और मुख्यालय जयपुर में स्थित कंट्रोल के लिए 7 हजार 500 रुपए की राशि मंजूर की गई है।
खबरें और भी हैं...