- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Chance Of Rain And Hail The Very Next Day Of Holi
होली के अगले ही दिन बारिश-ओले के आसार
जयपुर | हाेली पर माैसम साफ रहने के बाद 11 व 12 मार्च काे प्रदेश में फिर से माैसम का मिजाज बिगड़ने के अासार हैं। इस दाैरान एक दर्जन जिलाें में कहीं-कहीं बारिश-अाेले गिरने का अनुमान है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के चलते राज्य के पश्चिमी-पूर्वी इलाकाें में बूंदाबांदी हाेगी। जयपुर में बीती रात पारा 12.7 डिग्री दर्ज हुअा। ज्यादातर शहराें में रात का पारा 15 डिग्री से कम ही रहा।