- Hindi News
- National
- Khinwara News Rajasthan News Chaudhara Mataji39s Fair Will Begin With Bhajan Sandhya
भजन संध्या के साथ शुरू होगा चौधरा माताजी का मेले
देसूरी. कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित श्री चौधरा माताजी का दो दिवसीय मेला भजन संध्या के साथ शुरू होगा। मेले की तैयारी को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से तैयारी की जा रही है। मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश प्रजापति ने बताया कि कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित चौधरा माताजी मंदिर के प्रांगण में संतों के सानिध्य में 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन 24 मार्च की रात्रि में भजन संध्या ताे दूसरे दिन मेले का अायाेजन हाेगा।