पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Chhotusinh Became The President Of Jai Bhavani Rajput Institution

छोटूसिंह बने जय भवानी राजपूत संस्था के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैठक में मौजूद समाजबंधु।

पाली | जय भवानी राजपूत संस्था की बैठक भवानी कॉलोनी स्थित राजपूत सभा भवन में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छोटू सिंह उदावत को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें डॉ. त्रिभुवनसिंह चौहान, भंवरसिंह राठौड़ व चेतनसिंह झाला को संरक्षक, सवाईसिंह जैतावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वरूपसिंह भाटी, नरपतसिंह जैतावत, बाघसिंह कुंपावत को उपाध्यक्ष, श्यामसिंह खारड़ी को सचिव, फतेहसिंह चांपावत को कोषाध्यक्ष, राजेंद्रसिंह भाटी व राजेंद्रसिंह शेखावत को सलाहकार, कल्याणसिंह को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। संस्था के प्रवक्ता विक्रमपाल सिंह ने बताया कि बैठक में संस्था के नाथूसिंह चांदावत, मनोहरसिंह भाटी, गुलाबसिंह गादेरी, नरेंद्रसिंह शेखावत, शंभूसिंह उदावत, यशवंत सिंह, मनोहरसिंह राठौड़, भंवर सिंह, परबत सिंह व देवी सिंह समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...