पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Children Gave Presentations In Protest Against The Kurits In The School Annual Festival

स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चाें ने कुरीतियाें के विराेध में दी प्रस्तुतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री गणेश शिक्षण संस्थान के 65वें वर्ष में प्रवेश करने पर सिंधी काॅलाेनी स्थित विद्यालय मैदान में वार्षिकाेत्सव तेजस 2020 मनाया गया। संचालक गगन जोशी ने बताया कि अतिथि रूप में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी और उपसभापति ललित प्रीतमानी माैजूद रहे। बच्चाें ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से दहेज प्रथा, पर्यावरण प्रदूषण, स्वदेशी अपनाओ, माता-पिता का सम्मान करने का संदेश दिया। विद्यालय के 315 विद्यार्थियों ने कुल 26 कार्यक्रमाें की प्रस्तुतियां दी। गोवर्धन लीला, स्वदेशी अपनाओ, मां का सम्मान, प्रह्लाद की भक्ति, मोबाइल का दुरुपयोग, सोच बदलो देश बदलेगा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की प्रस्तुति शानदार रही। संस्था प्रधान परमेश्वर जोशी ने विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया, साथ ही बताया कि बालक की प्रथम शिक्षिका मां होती है और दूसरे स्थान पर गुरु होता है तो दोनों को मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए। कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी से प्रकाश कंवर, विनीता जोशी, कुसुम थवानी, विनीत तनवानी, हेमा प्रजापत, रेखा सोलंकी भी माैजूद रहे।

पाली. गणेश विद्या मंदिर स्कूल के वार्षिकाेत्सव में माैजूद बच्चे व अभिभावक।
खबरें और भी हैं...