पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Children Sang Raghupati Raghav Raja Ram In Sarvadharma Prayer In Bangar Vidyalaya

बांगड़ विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना में बच्चों ने गाया रघुपति राघव राजा राम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्यार्थियों ने शहर में प्रभातफेरी भी निकाली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष व दांडी यात्रा की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमेटी प्रवक्ता राजेंद्रसिंह धुरासनी ने बताया कि बांगड़ विद्यालय में सीबीईओ रुघाराम मीणा और प्रधानाचार्य बसंत परिहार की मौजूदगी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन चरित्र एवं उनके विचारों को विभिन्न प्रकार के चार्ट, चित्राें और होर्डिंग पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम सीबीईओ रुघाराम मीणा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधी के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान समय में गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में बांगड़ स्कूल प्रधानाचार्य परिहार, जयनारायण कडेचा व रामलाल कुमावत ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान प्रभुसिंह राजपुरोहित ने पूरे सप्ताह चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हितेश रामावत ने किया। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा भाकरी में प्रधानाध्यापिका शीला कनोजिया और सीबीईओ ऑफिस के प्रभुसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथ में गांधी दर्शन की तख्तियों को लिए हुए गांधी जी के विचारों सबंधी नारों के साथ प्रभातफेरी में हिस्सा लिया।

पाली. बांगड़ स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना में माैजूद विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...