पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Marwar Junction News Rajasthan News Cleaning Work Started In Various Wards Of Marwar Junction

मारवाड़ जंक्शन के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में सरपंच जया नगेन्द्र सिंह गुर्जर के सानिध्य में विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। यहां कई वर्षों से बंद पड़े नालों एवं नालियों को खुलवाया गया। कस्बे के हॉस्पिटल रोड,मुख्य बाजार, आउवा रोड,जिनेन्द्र विहार के पीछे एवं पोस्ट ऑफिस के आगे बड़े नालों को
खुलवाया एवं सफाई कार्य करवाया गया।

ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी के माध्यम से कचरा ट्रॉली ट्रैक्टर में भरवाकर बाहर डलवाया गया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत कस्बे की सफाई व्यवस्था पाबंद किया गया। ग्रामीणों एवं व्यापारियों से भी मुख्य बाजार में कचरा न डालने एवं सभी दुकानदारों को कचरा पात्र रखने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं...