पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Closed Units Of Rtdc Will Start New Tourism Policy Soon

आरटीडीसी की बंद इकाइयां शुरू हाेगी, नई पर्यटन नीति जल्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को गति देने के लिए कई नए कार्य कर रही है। आरटीडीसी की बंद 16 ईकाईयों को चालू करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। जल्द ही नई पर्यटन नीति जारी की जाएगी। पहली बार बजट में पर्यटन विभाग के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह गुरूवार को विधानसभा में मांग संख्या -47 पर्यटन की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2013-14 की बजट घोषणा में जयपुर की खासा कोठी और आनन्द भवन होटल के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।
खबरें और भी हैं...