- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Collector Released Seventh Edition Of Marwar Re Kheli E Paper
मारवाड़ री खेती ई-पेपर का सातवां संस्करण कलेक्टर ने किया जारी
पाली| कलक्टर दिनेशचंद जैन ने शुक्रवार को अपने कक्ष में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग आत्मा की ओर से ‘‘मारवाड री खेती’’ ई-पेपर का सातवां संस्करण माह मार्च 2020 जारी किया। कलेक्टर जैन ने बताया कि मारवाड़ री खेती ई-पेपर के जरिए किसानों एवं कृषि विज्ञानियों में संवाद कायम हो रहा है। आम कृषकों को होने वाली कृषि संबंधित गतिविधियों एवं नये सफल प्रयोगों की जानकारी पूर्व में ही देने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का समन्वित प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पशुपालन के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी इसमें समाहित की गई है। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विस्तार शंकरराम बेडा, सहायक निदेशक कृषि माधोसिंह चम्पावत बाली, डाॅ. मनोज अग्रवाल, गिरधारीराम चौधरी सोजत, कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार छाजेड़ मौजूद रहे।