महिलाअाें के लिए कंप्यूटर काेर्स प्रारंभ
पाली| इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व काैशल संवर्धन याेजना के तहत निशुल्क अारएससीअाईटी कंप्यूटर काेर्स का शुभारंभ गुरुवार से केशव नगर स्थित सॉफ्टेल कम्प्यूटर सेंटर पर किया गया। अतिथि रूप में माैजूद पार्षद दीपाराम राव के कंप्यूटर की उपयाेगिता के बारे में बताया। सेंटर संचालक मांगीलाल व रेखा कुमावत ने कोर्स अध्ययन के बारे में जानकारी दी।