पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस पार्षद दल एसपी से मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | नगर परिषद में कांग्रेसी पार्षदों के दल के साथ नेताओं ने शुक्रवार को एसपी से मिल कर ज्ञापन दिया। पाली शहर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष मेहबूब टी व प्रतिपक्ष नेता हकीम भाई के नेतृत्व में मिले पार्षदों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि गत 24 फरवरी को दिन में पानी दरवाजा इलाके से पार्षद मोनू मेघवाल की बाइक चोरी हो गई, जिसका मामला भी दर्ज है। ज्ञापन में बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करने की घटना व आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है, लेकिन अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। ज्ञापन देते समय पार्षद मोनू मेघवाल, ओमा चौधरी, संतोखसिंह बाजवा, डॉ. रमेश चावला, भावना कंवर, निर्मल तेजी, अकरम खिलेरी, तालिब अली, इंसाफ घोसी, लीला चौहान, राधा राव, कांग्रेस नेता विनोद मोदी, फैय्याज बुखारी समेत कई नेता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...