पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rani News Rajasthan News Congress Is Spreading Confusion In Support Of Caa

सीएए के समर्थन मंे बाेहरा बाेले-कांग्रेस भ्रम फैला रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने कहा कि सीएए नागरिक कानून संशोधन किसी के खिलाफ नहीं है। कुछ लोग इसे लेकर गलत प्रचार कर लोगों को भड़का रहे हैं, वो सरासर गलत है,इसलिए हर कार्यकर्ता को लोगों से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए नागरिक संशोधन बिल के बारे में लोगों को सही जानकारी देने की जरूरत है। पूर्व उपाध्यक्ष बोहरा जवाली में सीएए समर्थन सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी अाम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। बैठक काे जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार,पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम चौधरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गिरधारीसिंह, सोमाराम राठौड़ ने भी संबोधित किया।

चबूतरे का भूमि पूजन : भामाशाह दलाराम की अध्यक्षता में चबूतरे के निर्माण को लेकर अतिथियों द्वारा भूमि पूजन किया गया। बिजोवा मण्डल अध्यक्ष हरिकृष्ण चौधरी ने भी सीएए के समर्थन में ग्रामीणों से कहा कि यह कानून सदस्यता देता है, छिनता नहीं है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेता गिरधारीसिंह मंडली, पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, पूर्व सरपंच रघुवीरसिंह मेड़तिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, डालचंद मेवाड़ा, सरपंच फतेहसिंह कुम्पावत, सरपंच भंवरलाल, श्रवणसिंह राव, जवाली सरपंच जुगराज, रूपेश दाधिच, घनश्याम चौधरी, उपसरपंच महेंद्रसिंह राजपुरोहित, चैनसिंह रावलवास, उत्तमचंद गांधी, छत्तरसिंह अादि माैजूद थे।

पूर्व उपप्रधान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

रानी समिति के पूर्व उपप्रधान दलाराम चौधरी कांग्रेस द्वारा सीएए की ख़िलाफत करने के बाद नाराज चल रहे थे। इसी के चलते रविवार को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बोहरा,जिलाध्यक्ष परमार,पूर्व विधायक केसाराम,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खीमाराम व अन्य पदाधिकारियाें के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता
ग्रहण की।

जवाली. कस्बे में अायाेजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक।
खबरें और भी हैं...