दादा साहब हजरत उमरशाह का उर्स 21 को
देसूरी. सुमेर झूपी में दादा साहब हजरत उमरशाह का 19वां सालाना उर्स 21 मार्च काे भरा जाएगा। उर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुमेर झूपी में 21 मार्च को रात्रि में नमाज इशा मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद कव्वाली का कार्यक्रम हाेगा। वहीं 22 मार्च की सुबह 8 बजे कुल की फातेहा का कार्यक्रम हाेगा।