पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर में डांडिया गेर का आयोजन कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतला सप्तमी पर गेर डांडिया का आयोजन सोमवार काे रखा गया है। शिवसेना जिला अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी ने बताया कि माली सैनी समाज के तत्वावधान में डांडिया गेर का आयोजन किया
जाएगा। गेर को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसको लेकर ग्राम को सजाया जा गया है। इस दौरान उपसरपंच सुखलाल बागड़ी, महेंद्र चौहान, मनोहर गहलोत, एडवोकेट राजेन्द्र बागड़ी, वेदराज दगदी, मदनलाल भाटी, दुर्गेश बागड़ी, पारस गहलोत, रामलाल माली आदि तैयारियों में जुटे हैं।

दर्जन भर गांवों के
गेरिये लेंगे भाग : शीतला सप्तमी के मौके पर होने वाली डांडिया गेर आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र से रायपुर, कुशालपुरा, लिलांबा, निमाज, निंबेड़ा, जैतारण, गिरी, मेगड़दा, रेलमगरा, आकेली सहित तकरीबन दर्जन भर गांवों की गेरें इस डांडिया गेर भाग लेगी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गेर काे सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...