- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Dangi And Gehlot Will Be Our 6 Mps In The Panchayat Of The Country
डांगी व गहलोत जीते ताे देश की पंचायत में हाेंगे हमारे 6 सांसद
पाली का प्रतिनिधित्व बढ़ता है ताे विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, सांसद समूह बनाकर जिले के विकास की याेजनाअाें की केंद्र से ला सकते हैं मंजूरी
केंद्र सरकार में राज्यमंत्री व राज्य सरकार में मुख्यमंत्री, कैबिनेट, उपमंत्री, राज्यमंत्री, विधानसभा उप मुख्य सचेतक दे चुका पाली जिला अब नया राजनीतिक रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी में है। माैजूदा दाैर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से चार सांसद पाली से ताल्लुक रखते हैं। राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल के बाद में यह संख्या 5 हाेने की संभावना बढ़ गई है। अप्रत्यक्ष जुड़ाव काे अाधार माने ताे चुनाव परिणाम के बाद यह संख्या छह भी हाे सकती है। लाेकसभा में
इन दिनाें पाली के सांसद पीपी चाैधरी, जैतारण विधानसभा राजसमंद लाेकसभा क्षेत्र मंे हाेने की वजह से दीया कुमारी भी यहीं से प्रतिनिधित्व करती हैं। देश के बड़े कद्दावर नेताअाें में शामिल बाली के अाेमप्रकाश माथुर भी राज्यसभा सांसद हैं। अश्विनी कुमार वैष्णव जीवंद कलां के निवासी हैं, जाे उड़ीसा से राज्यसभा सांसद हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी मूलत: बाली निवासी हैं। साेजत विधानसभा क्षेत्र से दाे बार चुनाव लड़ चुके राजेंद्र गहलाेत भी इस बार भाजपा से राजस्थान से राज्यसभा सांसद के लिए प्रत्याशी हैं। एेसे में राजनीतिक रूप से जिले में 6 विधायकांे के साथ-साथ
केंद्रीय राजनीति में भी 5 लाेकसभा-
राज्यसभा के सांसद हाे सकते हैं। जाे पाली सहित प्रदेश की समस्याअाें काे केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
ये नेता प्रदेश के साथ देश की राजनीति में भी दे रहे हैं पाली काे नई पहचान
अाेमप्रकाश माथुर : वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। माथुर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कई प्रदेशांे के प्रभारी के रूप में उन्हाेंने जिम्मेदारी निभाई है।
पीपी चाैधरी : लगातार दाे बार से सांसद पीपी चाैधरी केंद्र में विधि राज्य मंत्री भी रहे। केंद्र सरकार की विभिन्न कमेटियाें के साथ-साथ समितियाें में भी विभिन्न पदाें पर रहे हैं।
 खास**
भाजपा व कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवाराें का भी पाली से संबंध
नीरज डांगी : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए नीरज डांगी काे उम्मीदवार बनाया है। जाे बाली क्षेत्र से अाते हैं। पहले विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सीएम अशाेक गहलाेत के करीबी भी माने जाते हैं।
राजेंद्र गहलाेत : एबीवीपी से लेकर पार्टी के विभिन्न पदाें पर रहे राजेंद्र गहलाेत साेजत से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। अब वे भाजपा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हैं।
डांगी जीते ताे बाली से दाे सांसद करंेगे प्रतिनिधित्व
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अाेमप्रकाश माथुर बाली क्षेत्र के निवासी हैं। वर्तमान में राज्यसभा सांसद भी हैं। इधर, कांग्रेस से नीरज डांगी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। अगर डांगी जीतते हैं ताे बाली से दाे सांसद हाे जाएंगे। खास बात यह है कि माथुर अाैर डांगी दाेनाें के पैतृक घर भी बाली में एक-दूसरे के नजदीक ही हैं।
विकास की क्रांति लाएगा यह रिकाॅर्ड
एक जिले से चार सांसद हाेना ही संभवत: अपने अाप में नया िरकाॅर्ड है। यह प्रतिनिधित्व बढ़ता है ताे विकास की क्रांति के अासार बढ़ेंगे। सांसद विकास निधि राशि बढ़ने से अाधारभूत याेजनाअाें का विस्तार हाेगा। स्थानीय निकायाें में मानद सदस्य हाेने से केंद्रीय याेजनाअाें काे सीधे व्यावहारिक स्तर तक पहुंचा पाएंगे। इच्छाशक्ति के बल पर सांसद समूह बनाकर पाली के विकास की याेजनाअाें की केंद्र से मंजूरी ला सकते हैं।
- विजय नारायणसिंह, राजनीति विशेषज्ञ, नई दिल्ली
दीया कुमारी : जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी भी जैतारण क्षेत्र का लाेकसभा में प्रतिनिधित्व करती हैं। इससे पहले वे विधायक भी रह चुकी हैं।
अश्विनी कुमार : मूलत: जीवंद कलां िनवासी अश्विनी कुमार अाेडिशा कैडर के अाईएएस रहे हैं। साथ ही अब राज्यसभा में भी वहीं से प्रतिनिधित्व करते हैं।