- Hindi News
- National
- Sojat News Rajasthan News Date For Registration Of Mass Marriage Of Mali Society Extended
माली समाज के सामूहिक विवाह के पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
माली समाज के होली स्नेह मिलन में लिया निर्णय, अब 21 मार्च तक हाेंगे पंजीकरण
माली समाज के होली स्नेहमिलन कार्यक्रम में श्री चारभुजा फूल माली समाज विकास संस्थान व माली समाज गोडवाड़ युवा संस्थान सादड़ी के तत्वावधान में आगामी 5 मई को सादड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस माैके पर समाजबंधुओं की मांग पर सामूहिक विवाह महोत्सव की पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 21 मार्च करने का निर्णय लिया।
युवा संस्थान के संरक्षक विजयसिंह माली ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी समाजबंधुओं को होली की शुभकामनाएं दी गई। समाज उत्थान के विभिन्न आयामों पर चर्चा कर आगामी 5 मई को सोजत के भामाशाह चुतराराम गहलोत के सौजन्य से होने वाले सामूहिक विवाह महोत्सव की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस माैके पर समाजबंधुओं की मांग पर सामूहिक विवाह महोत्सव में पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 21 मार्च की गई। स्नेहमिलन में सभी ने समाज की एकता और संगठन पर बल दिया तथा सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए भारत सरकार से भारत र| से सम्मानित करने की मांग की गई। इस अवसर पर अमृतलाल गोयल,रुपाराम सोलंकी, जीवराज देवडा, ओमप्रकाश परिहार, एडवोकेट छगन गहलोत, रमेश देवड़ा, पन्नालाल गहलोत, राजेश देवडा, गोविंद परिहार, केसाराम, मांगीलाल गोयल, चतराराम, मोहनलाल गहलोत, जुगराज परिहार, भैरालाल, गमनाराम
देवड़ा, शंकरलाल, िकसनाराम माली अादि माैजूद थे।
साेजत. माली समाज के स्नेह मिलन समाराेह में उपस्थित समाजबंधु।