पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साध्वी पानी महाराज का देवलोकगमन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाणेराव | कीर्ति स्तम्भ जैन मंदिर में होली के दिन दोपहर में साध्वी पुण्ययशा श्री म.सा.उर्फ पानी महाराज का 85 वर्ष की उम्र मंे देवलोकगमन हो गया। जिनका बुधवार की सुबह शोभायात्रा के बाद समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों से बडी संख्या में जैन समाज के लोग पहुंचे। साध्वी कई दिनों से कीर्तिस्तम्भ में रहकर तपस्या कर रही थी। मंगलवार की दोपहर में आराधना करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिनको उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को मंदिर के एक कमरे में रखा गया। बुधवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...