- Hindi News
- National
- Marwar Junction News Rajasthan News Diagnostic Center To Be Built In Marwar Junction At A Cost Of Three Crores Benefit Of More Than 100 Villagers
तीन कराेड़ की लागत से मारवाड़ जंक्शन में बनेगा डायग्नोस्टिक सेंटर, 100 से अधिक गांवाें काे फायदा
क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गांवों की 1 लाख से अधिक जनता को अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायग्नोस्टिक सेंटर की सुविधाएं मारवाड़ जंक्शन में ही मिलेगी। यहां अपनी जन्म भूमि का कर्ज चुकाने के उद्देश्य के साथ बेंगलुरु में प्रवास करने वाले पारसमल भंडारी ने अपने पूर्वजों की याद में एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की घोषणा की, जिसका भूमि पूजन गुरुवार सुबह आऊवा रोड पर किया जाएगा।
माली मोहल्ले के निवासी पारसमल भंडारी ने बताया कि प्रेमराज चांदमल छोगालाल भंडारी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से इस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि पूजन गुरुवार काे हाेगा। लगभग एक वर्ष के अंतराल में यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे मारवाड़ जंक्शन के आसपास के लगभग 100 से अधिक गांवों की जनता को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही जिन मरीजों को लैब जांच,सिटी स्कैन एंव सोनोग्राफी, एक्सरे,विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए पाली एंव जोधपुर, उदयपुर जाना पड़ता था उनके लिए अब मारवाड़ जंक्शन में बहुत कम दाम में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसके लिए ट्रस्ट तैयारी में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि समय के साथ व जरूरत के साथ इस डायग्नोस्टिक सेंटर को ओर भी उच्च स्तर का बनाने का प्रयास ट्रस्ट की ओर से निरंतर किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच जया गुर्जर,गणपत मरलेचा,जिनेशचन्द्र यति,लक्ष्मणदास सांवलानी सहित कई लोगों ने ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की है।
उच्च स्तरीय डॉक्टर देंगे परामश, हाई डेफिनेशन मशीनों से होगी रोगियों की जांच : यहां इस डायग्नोस्टिक सेंटर में उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। वहीं आधुनिक समय की हाई क्वालिटी की मशीनों से मरीजों की जांच भी की जाएगी। यहां लगभग राज्य सहित देशभर से डॉक्टरों की टीम को यहां नियुक्त किया जाएगा। साथ ही बेहतरीन नर्सिंग स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।
मारवाड़ जंक्शन में बहुत कम फीस में होगी जांच, मरीजों को मिलेगा लाभ
यहां ट्रस्ट की ओर से डायग्नोस्टिक सेंटर में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच का शुल्क मात्र बहुत कम रखा जाएगा, जिससे आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही पाली,जोधपुर व उदयपुर से भी बेहतरीन सुविधाओं का यहां मरी जो को लाभ पहुंचेगा। ट्रस्ट की ओर से इसको लेकर विभिन्न प्रकार के नवाचार करने की भी तैयारी की जा रही है।
उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर पर आधुनिक मशीनें भी लगेंगी
{ इन सुविधाओं का मिलेगा जनता को लाभ : इस डायग्नोस्टिक सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं में ब्लड सैम्पल,यूरिया सैम्पल,अल्ट्रा साउंड,सोनोग्राफी, डिजिटल एक्सरे,टीएमटी,एको,पीएमम टी,ईसीजी,हाईटेक आधुनिक लेब्रोटरी,दंत चिकित्सक,नेत्र चिकित्सक,ई केयर सेंटर,फिजीयाेथैरेपी,सेहत जागरूकता कैम्प सेंटर,परामर्श हेतु चिल्ड्रन स्पेशलिस्ट डॉक्टर,ग्यानाकोलोजी डॉक्टर,फिजीशियन डॉक्टर की सुविधाएं व जेनेरिक औषधि फार्मेसी की सुविधा मिलेगी। यहां मरीजों व उनके परिजनों के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी।
{ आज मणिभद्र पूजन के बाद होगा भूमि पूजन : यहां भंडारी जैन परिवार की ओर से गुरुवार काे इस डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका आगाज सुबह मणिभद्र पूजन से होगा। उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया जाएगा। इसको लेकर भंडारी जैन परिवार के पारसमल भंडारी व निर्मल कुमार भंडारी अपने परिवार के साथ मारवाड़ जंक्शन पहुंचे। उन्होंने सरकारी स्कूल सहित कई सार्वजनिक जगहों पर निर्माण कार्य करवाए हैं।
मारवाड़ जंक्शन. यहां बनेगा डायग्नोस्टिक सेंटर। मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।