पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Discussion On Constitution Of Executive In Meeting

बैठक मंे कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साेजत में खटीक समाज की बैठक सम्पन्न

साेजत. खटीक समाज की बैठक में चर्चा करते समाजबन्धु।

साेजत. शहर के बिलाडिया गेट स्थित खटीक समाज भवन में मारवाड़ खटीक समाज के अध्यक्ष अशोक खीची की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छ:माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं देवस्थान विभाग से जारी समाज का रजिस्ट्रेशन के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। खीची ने कहा कि वर्तमान में युवाओं के सहयाेग के बिना समाज का विकास अधूरा है। समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका आवश्यक है। इसलिए बैठक में समाज द्वारा नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नरपत चावला की नियुक्ति की गई एवं शीघ्र ही उनको कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में समाज द्वारा नदी के तट पर निर्माणाधीन महादेव मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने के लिए निर्णय लिया गया। समारोह में सभी पट्टियों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया, जिसकी रूपरेखा शुरू कर दी गई है। बैठक में श्यामलाल डीडवानिया, जगदीश चावला, कैलाश चौहान,दिलीप खींची, जेठाराम चावला, मिश्रीलाल खींची, जवरीलाल चन्देल, ओमप्रकाश चांवला, घेवरभाई चावला, रमेश डीडवानिया, उगमराज वागोरिया, सोहनलाल खींची, शैतान चन्देल, सुमित नागौरा, दिनेश वागोरिया, दिनेश खींची, प्रकाश चौहान, हड़मान सामरिया, रमेश चन्देल अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...