पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Distributed To Milk Producers In Navoda Bansia 544 Lakh

नवोड़ा बांसिया में दुग्ध उत्पादकों में वितरित किया ‌~ 5.44 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली| जिला दुग्ध उत्पादक समिति की ओर से नवोड़ा बांसिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर 2 वर्षों का बोनस व लाभांश डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया एवं एमडी डॉ. करुण चंडालिया की अध्यक्षता में वितरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 210 दुग्ध उत्पादकों को 5 लाख 44 हजार रुपए वितरित किए गए। बगदाराम को सबसे अधिक 11 हजार 622 रुपए बोनस का भुगतान किया गया। अध्यक्ष बीठिया ने बताया कि जिले में कुल 440 दुग्ध समितियों से दूध इकट्ठा किया जा रहा है। जिसे तुरंत 164 बल्क मिल्क कूलर में एकत्रित कर 4 डिग्री पर ठंडा किया जाता है। जिससे दूध की गुणवत्ता खराब नहीं होती। इस मौके पर पाली डेयरी के संचालक मंडल सदस्य रूपाराम, मांगूसिंह, समिति अध्यक्ष मांगीलाल बाबूलाल, ऊकारसिंह सहित कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...