पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News District Congress Leaders Meet Cm On Jawai Recharge Plan

जवाई पुनर्भरण योजना को लेकर सीएम से मिले जिले के कांग्रेस नेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की महत्वाकांक्षी जवाई पुनर्भरण योजना को मूर्त रूप देने की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के नेतृत्व में जिले के नेता जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले।

पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी रंजू रामावत, पाली के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सांखला, रानी के पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, कांग्रेस नेता प्रवीण काेठारी, सुमेरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरसिंह चौधरी समेत किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जवाई पुनर्भरण परियेाजना के साथ माही बजाज से सेई-जवाई लिंक परियोजना को पूरा करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पूर्व में गहलोत सरकार के समय माही बांध का पानी सेई बांध में लाने और वहां से पाली के जवाई बांध में लाने के लिए सर्वे करवाने की घोषणा की गई थी और इसकी डीपीआर भी बन गई थी। जवाई बांध में पानी की आवक से सुमेरपुर और पाली ही नहीं जालोर जिले के किसानों को भी फायदा मिलेगा और क्षेत्र की विकट पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने माही बजाज से सेई-जवाई लिंक परियोजना से जुड़ी पूर्व की बजट घोषणा के तहत सर्वे करवाने के लिए आभार जताते हुए परियोजना को पूरी करने की मांग की।

जवाई पुनर्भारण याेजना काे लेकर सीएम से मिलते पाली जिले के कांग्रेस नेता।
खबरें और भी हैं...