पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Do Not Be Afraid Because We Have Found Two Suspects Of Karena Report Of Daina Is Normal

डराे ना... क्योंकि हमारे यहां काेराेना के दाे संदिग्ध मिले, दाेनाें की रिपाेर्ट सामान्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खांसी जुकाम की शिकायत के बाद गुरुवार रात काे बांगड़ अस्पताल पहुंचे संदिग्ध मरीज की जांच रिपाेर्ट नेगेटिव अाई है। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दाे महीने में यह दूसरा काेराेना संदिग्ध मरीज था, जाे इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचा।

फिलहाल मरीज को अाइसाेलेशन वार्ड में रखा गया है। सीएमएचअाे डाॅ.अारपी मिर्धा ने बताया िक 45 वर्षीय युवक गत दिनों दुबई गया था। वहां से 9 मार्च को ही मुंबई एयरपोर्ट आया। जहां उसकी स्क्रिनिंग की गई। तब वह स्वस्थ था। लेकिन वहां से पाली अाने के बाद खांसी अाैर जुकाम की चपेट में अा गया। इस सूचना पर पाली चिकित्सा विभाग की ओर से गठित जिला रेपिड रेस्पॉन्स टीम ने संदिग्ध मरीज से संपर्क कर उसकी ट्रैवलिंग हिस्ट्री ली गई। इधर, चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को युवक के मोहल्ले में भी स्क्रीनिंग करवाई।

कोरोना को लेकर कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन काे अलर्ट करने के लिए कलेक्टर दिनेशचंद जैन ने एक पत्र जारी कर जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए है। उन्होंने समस्त कार्यालयों में से स्पर्श में आने वाली वस्तुओं व उपकरणों आदि पर एक प्रतिशत हाइपो क्लोराइड सोल्यूशन से दैनिक रूप से पोंछा लगवाने के निर्देश दिए हैं। इधर, कोरोना वायरस काे लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को वीडियोकॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना वायरस को लेकर सीएमएचओ डॉ. अारपी मिर्धा ने उम्मेद मिल के अधिकारियों को किया जागरूक किया। इधर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा काेराेना से बचाव काे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

बांगड़ अस्पताल में भर्ती युवक के मोहल्ले में स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम।

खबरें और भी हैं...