पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sojat News Rajasthan News Drone Cameras Monitored On Cows In Saajat City Rsc Jawans Deployed

साेजत शहर मंे गेरों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी, आरएससी के जवान रहे तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को शहर में विभिन्न समाज के गेरियाें ने परम्परागत रूप से कांचली,अंगरखी साफा पहने हाथों में छतरिया पंखियां लहराते एक हाथ में डांग हाकी लेकर ओ धईरो-ओ धईरो की रिदम पर पांवों में घुंघरू बांधे नाचते-गाते ऐतिहासिक दुर्ग पर पहुंचे।

इस मौके माली समाज धोलीवाडी की गेर चौधरी मांगीलाल चौहान की अगुवाई में तो, नयापुरा की गेर चौधरी नैनाराम चौहान की अगुवाई में, इसी प्रकार बड़ा बास की गेर लक्ष्मणराम तंंवर की अगुवाई में तो पावटी का बास की गेर चौधरी ताराचंद सैनी की अगुवाई में निकली।

इसी प्रकार घांचियों की बड़ी हथाई की गेर चौधरी चैनाराम राठौड़ तो चौधरियों की बास की गेर मुन्नालाल निकुंम,ढलाराम,हेमाराम की अगुवाई में तो पावटी के बास गेर चौधरी हेमाराम पंवार की अगुवाई में दुर्ग पर पहुंची। इसी प्रकार सीरवी समाज,रामासनी बाला सहित चौकीदार एवं जोगी समाज की गेर निकली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं ढाल की गली से निकलने वाली घांची समाज की तीनों गेरों के दौरान ड्रोन कैमरे सहित आरएसी के जवान सहित उपखंड अधिकारी दौलतराम चौधरी, तहसीलदार वीरेंद्रसिंह भाटी, पुलिस उप अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार,सीआई रामेश्वरलाल भाटी, नायब तहसीलदार भागीरथराम चौधरी सोजत, मारवाड़ थाना प्रभारी गोपाल विश्नोई,शिवपुरा थाना अधिकारी अमराराम,बगड़ी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

मेले में विभिन्न समाज के गेरियों का गुलाल व पुष्पवर्षा से स्वागत


चारभुजा मंदिर के सामने बने चबूतरे पर नगर पालिका एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर गेरों का स्वागत किया। इस दौरान विधायक शोभा चौहान, पालिका उपाध्यक्ष जुगल किशोर निकुंम,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी,पार्षद दुर्गाराम सोलंकी, घनश्याम गहलोत,टोनू चौहान,विकास टांक,माणकराज चौहान, राकेश पंवार अादि उपस्थित थे।


साेजत में ड्राेन से गेर की निगरानी की गई।
खबरें और भी हैं...