पूर्व सैनिक की पत्नी को नहीं मिल रही पेंशन
बाली. बेड़ा निवासी भूतपूर्व सैनिक शिवसिंह चौहान के देवलोकगमन होने के उपरांत सरकार द्वारा उनकी प|ी मोहिनी देवी को पेंशन दी जा रही थी। अब यह पेंशन उनकाे करीब 20 माह से नहीं मिल रही है। सैनिक की प|ी ने स्टेट बैंक इंडिया बाली शाखा में ज्ञापन देकर पेंशन शुरू करने की मांग उठाई है। मोहिनी देवी ने बताया कि उनकी पेंशन 1 जनवरी 2017 से 31 अक्टूम्बर, 18 तक की नहीं मिली। माेहिनी देवी ने बताया कि वह 85 साल की हाे चुकी है। पेंशन नहीं मिलने के कारण बार-बार बैंक का चक्कर लगा रही है। उन्हांेने पेंशन शुरू कराने की मांग की।