- Hindi News
- National
- Marwar Junction News Rajasthan News Fair Filled In Sheetla Mata Temple Danced Ger
शीतला माता मंदिर मंे भरा मेला, गेर नृत्य किया
पिपलिया कलां. कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर के सामने मेला चौक पर मेला भरा गया। मेले में कुमावत समाज की ओर से गेर का आयोजन किया गया। यह गेर कुमावत समाज की हथाई से शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग से गुजरते हुए मेला चौक में जाकर संपन्न हुई। मेला चौक में गेरियों ने जमकर गेर नृत्य किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मंे श्रद्धालु माैजूद थे।