- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News Flight Will Bring Indians From Iran To Jaisalmer Today
भारतीयों को आज ईरान से जैसलमेर लाएगी फ्लाइट
दो फ्लाइट्स से 200 से 225 लाेगाें के आने की संभावना
ईरान में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है और वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कोरोना वायरस का असर ईरान में ज्यादा होने के चलते वहां से लाए जाने वाले लोगों को 14 से 28 दिन तक आइसोलेशन पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने पर काम कर रही है।
तीन दिन पहले ईरान से फ्लाइट आने की संभावना थी, लेकिन केवल 44 यात्री होने के चलते उन्हें मुंबई में ही शिफ्ट कर दिया। अब रविवार को सुबह जल्दी दो विशेष विमानों से 200 से 225 लोगों को राजस्थान के जैसलमेर लाया जाएगा। इन्हें जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में बने वार्ड में रखा जाएगा। वहीं, शुक्रवार रात एक विदेशी महिला को जवाहर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। युवती के संेपल की शनिवार को आई रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सोशल मीडिया पर चल रही सूची में जिन लोगों के नाम हैं वे केवल विदेश से लौटे हैं। कोरोना से पीड़ित नहीं हैं, केवल उन पर निगरानी रखने की एडवाइजरी जारी हुई है।
- नमित मेहता, कलेक्टर, जैसलमेर
ईरान में फंसे लोगों को जैसलमेर लाने के लिए रविवार सुबह दो विशेष विमानों आएंगे। इनमें करीब 200 से 225 लोग होंगे।
-बी.एस. मीणा, निदेशक, जैसलमेर एयरपोर्ट