- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Football Atk Became The First Team To Become Three Time Isl Champions
फुटबॉल: एटीके तीन बार आईएसएल चैंपियन बनने वाली पहली टीम
_photocaption_मडगांव | एटलेटिको डि कोलकाता (एटीके) आईएसएल का नया चैंपियन बन गया है। एटीके फुटबॉल टीम ने इंडियन सुपर लीग के फाइनल में चेन्नईयन एफसी को 3-1 से हराया। एटीके तीसरी बार चैंपियन बनने वाली लीग इतिहास में पहली टीम बन गई है। इससे पहले, टीम ने लीग के पहले सीजन यानी 2014 और फिर 2016 में खिताब जीता था। चैंपियन एटीके को 8 करोड़ और रनरअप चेन्नईयन को 4 करोड़ रुपए की राशि मिली।*photocaption*