- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Football Barcelona Won By Lionel Messi39s Last Minute Penalty Goal
फुटबॉल: लियोनेल मेसी के आखिरी मिनटों में पेनल्टी पर किए गोल से बार्सिलोना जीता
बार्सिलोना| स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने घरेलू लीग ला लिगा में रियल सोसाइडाड को 1-0 से हराया। लियोनेल मेसी ने 81वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। बार्सिलोना के 27 मैच के बाद 18 जीत, 5 हार और 4 ड्रॉ के साथ 58 पाॅइंट हैं। टीम लीग टेबल में पहले नंबर पर आ गई है। रियल मैड्रिड (56) दूसरे पर है।