पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bali News Rajasthan News Forest Minister Vishnoi Met Villagers In Shivtalav Village

वन मंत्री विश्नोई शिवतलाव गांव में ग्रामीणों से मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई रविवार को शिवतलाव गांव में पहुंचे। बाली उपखंड क्षेत्र के शिवतलाव गांव में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी व पथमेड़ा गाेशाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुनाथ सिंह राजपुरोहित के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई पहुंचे, जिनका ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पाली में कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीर सिंह सुकरलाई, विकास संघ फालना के अध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित, एडीएम वीरेंद्र सिंह चौधरी, बाली एसडीएम श्रीनिधि बीटी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त तहसीलदार हरिसिंह राजपुरोहित, अधिवक्ता सुमेरसिंह राजपुरोहित, नरसिंह, हेमसिंह कांग्रेस के जिला महासचिव यशपाल सिंह, पूर्व उप सरपंच हीरसिंह मादा, अरविंद सिंह राजपुरोहित, चंदनसिंह, डॉ. नागपाल, डॉ. भरतसिंह समेत ग्रामीणों ने वन मंत्री का स्वागत किया।

पाली. वन एवं पर्यावरण मंत्री का शिवतलाव गांव में स्वागत करते हैं ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...