- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Former Mla Sengar Kaert39s Court Will Be Sentenced In The Case Of The Victim39s Father
पीड़िता के पिता की माैत मामले में पूर्व विधायक सेंगर काे काेर्ट अाज सजा सुनाएगा
उन्नाव दुष्कर्म केस
नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भाजपा के निकाले गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता के पिता की माैत के मामले में दिल्ली की विशेष काेर्ट 4में गुरुवार काे दलीलें पूरी हाे गईं। काेर्ट शुक्रवार काे मामले में सजा सुना सकता है। सजा पर दाेनाें पक्षाें ने दलीलें दी।
पीड़िता के वकील ने सेंगर काे कठाेर से कठाेर सजा की मांग की। वहीं काेर्ट में सेंगर ने इंसाफ की गुजारिश की। सेंगर ने जिला जज धर्मेश शर्मा की काेर्ट में सजा के खिलाफ खुद ही दलील दी। सेंगर ने कहा कि 9 अप्रैल 2018 को न्यायिक हिरासत में मारे गए पीड़िता के पिता की हत्या में उसका काेई हाथ नहीं है। उसने कहा, “मुझे न्याय दो या अगर मैंने कुछ गलत किया है, ताे मेरी आंखों में तेजाब डाल दो, मुझे फांसी दो।’ काेर्ट ने चार मार्च काे सेंगर अाैर सात अन्य काे पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के केस में दोषी ठहराया था।