पूर्व सांसद जाखड़ का स्वागत किया
पाली | पाली जिले के लिए जवाई बांध पुनर्भरण की योजना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 100 करोड़ की घोषणा करने पर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के पाली आगमन पर शनिवार को सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों एवं उद्यमियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, मोहन हटेला, प्रकाश सांखला, जोगाराम सोलंकी, अमराराम पटेल, जीवराज बोराणा, प्रवीण कोठारी, निहालचंद जैन, मोहन बोहरा, रंगराज मेहता, सम्पतराज भंडारी, यशपालसिंह कुंपावत, जयसिंह सोकड़ा, आमीन अली रंगरेज, मोनू मेघवाल, रिखब जैन, चंद्रकांत मारू, विनोद मोदी, त्रिलोकचंद कवाड़, सुरेशचंद्र गुप्ता, भैराराम गुर्जर, सिद्धार्थ भंडारी, भूपेंद्रसिंह खेड़ा, विजय देवड़ा, लक्ष्मण कछवाहा, एडवोकेट मांगीलाल, देवीसिंह राजपुरोहित, पेमाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।