पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा रोडवेज बसें चली ओवरलोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करवाई गई। इसके चलते बसों में पूरे दिन बसों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। पुरूषों को यात्रा करने में परेशानी उठानी पड़ी। बसों में महिलाओं की भीड़ के चलते पुरूष यात्रियों को अपने वाहनों में यात्रा करना पड़ा। चीफ प्रबंधक मोहनलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं को दिए गए निशुल्क यात्रा के तोहफा दिया गया। इसकाे लेकर महिलाएं हाेली पर्व काे देखते हुए अपने परिचितों से मिलकर शाम तक वापस घर भी अा गई। वहीं कई महिलाएं हाेली मनाने के लिए अपने संबंधियों के यहां पर ही रूकी। हाेली पर्व काे देखते हुए इस बार पिछली बार की तुलना में दुगनी भीड़ रही। रोडवेज प्रबंधन की अाेर से महिलाओं की सुविधा काे देखते हुए 61 शेड्यूल पूरे चलाए गए। निशुल्क यात्रा के चलते सभी बसें खचाखच भरी रही।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में यात्रा के लिए लगी भीड़।
खबरें और भी हैं...