पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bali News Rajasthan News From April 1 Only Bs 6 Engine Vehicles Will Be Sold In The Country Vehicle Prices Will Increase Pollution Levels Will Decrease

एक अप्रैल से देश में सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियां ही बिकेंगी, वाहनों के दाम बढ़ेंगे, प्रदूषण का स्तर घटेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत में एक अप्रैल 2020 से सिर्फ बीएस-6 मानक वाली गाड़ियां ही बिकेंगी। इसके बाद बीएस-4 गाड़ियाें का रजिस्ट्रेशन नहीं हाेगा। हालांकि जाे लाेग पहले से ही बीएस-4 गाड़ियां चला रहे हैं उन्हें हटाया या बंद नहीं किया जाएगा। ये प्रतिबंध नई गाड़ियाें पर ही लागू हाेगा। काफी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बीएस-6 के बारे बहुत अधिक जानकारी नहीं है। बीएस-6 क्या है? इसके आने से क्या फर्क पड़ेगा अाैर बीएस-4 इंजन की तुलना में यह कितना बेहतर है।

बीएस-4 इंजन की तुलना में यह कितना बेहतर है, इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ें सिर्फ भास्कर में


1 अप्रैल से बिकेगा बीएस-6 का डीजल-पेट्रोल : पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अनुसार पेट्रोल कंपनियां भी बीएस-6 वाहनाें के लिए नए डीजल-पेट्रोल ला रही हैं, जो 1 अप्रैल से पेट्रोल पंपाें पर उपलब्ध होगा। साधारण पेट्रोल-डीजल से इसकी कीमत 50 पैसे प्रति लीटर अधिक होगी। बीएस-6 गाड़ियाें में साधारण पेट्राेल डालने पर इंजन पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

जानिए क्या है बीएस-6 : बीएस का मतलब होता है भारत स्टेज। इसका सीधा संबंध उत्सर्जन मानकों से होता है। दरअसल बीएस-6 इंजन से लैस वाहनों में खास फिल्टर लगेंगे, जिससे पीएम 2.5 जैसे कणाें का 80-90 फीसदी कम उत्सर्जन हाेगा। इससे नाइट्रोजन ऑक्साइड पर नियंत्रण लग सकेगा, जिसकी वजह से प्रदूषण पर काफी रोक लगेगी।

बीएस-6 से क्या होगा फायदा : ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार बीएस-6 गाड़ियों का इंजन कम प्रदूषण फैलाएगा। प्रदूषण फैलाने वाले पीएम-10 की मात्रा भी 0.05 से घटकर 0.01 रह जाएगी। जिससे वातावरण साफ रहेगा। बीएस-6 इंजन से लैस गाड़ियों से प्रदूषण का स्तर 75 फीसदी तक कम होगा।

इसलिए महंगी होंगी गाड़ियां : 6 इंजन से लैस गाड़ियों की कीमत में भी इजाफा होगा क्योंकि बीएस-6 के लिए नया इंजन और इसमें इलेक्ट्रिकल वायरिंग बदलने से इसकी कॉस्ट बढ़ जाएगी। इंजन की क्षमता बढ़ेगी जिससे उत्सर्जन कम होगा। जिसकी वजह से कंपनियां गाड़ियों के दाम बढ़ाएंगी।

माइलेज पर पड़ेगा असर

बीएस-6 इंजन से लैस नई गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ेगा। अब कोई भी वाहन कंपनी माइलेज का झूठा दावा भी नहीं कर सकेंगी। बीएस-6 इंजन से गाड़ियाें की परफाॅर्मेंस बेहतर होगी। वहीं प्रदूषण पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी। जिस तरह देश में सड़कों पर लगातार गाड़ियां बढ़ रही हैं। उसे देखते हुए बीएस-6 इंजन वाले वाहन काफी उपयोगी साबित होंगे।
खबरें और भी हैं...