पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News From The 10th Board Exam Today 31276 Students Will Sit

10वीं बाेर्ड परीक्षा अाज से, 31,276 विद्यार्थी बैठेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10वीं बाेर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हाेंगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक रहेगा। इसमें 31 हजार 276 विद्यार्थी शामिल हाेंगे। संवेदनशील, अति संवेदनशील परीक्षा केंद्राें, उत्तर पुस्तिका संग्रहण, वितरण केंद्राें एवं चयनित परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एक-एक पुलिसकर्मी की नियुक्ति हाेगी तथा वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 4 विभागीय उड़नदस्तों का गठन किया गया है। 3 अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी हाेंगे। इसकाे लेकर डीईअाे कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जाे दाे पारियाें में संचालित हाेगा। 14 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाकर वहां माइक्राे अाॅब्जर्वर लगाए गए हैं।

12वीं की भाैतिक विज्ञान की परीक्षा 13 काे, इस तरह करें तैयारी : माशिबो राजस्थान की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 13 मार्च को है। भौतिक विज्ञान एक रोचक व स्कोरिंग विषय है। एक्सपर्ट शहर के बालिका मिल क्षेत्र विद्यालय के व्याख्याता अर्जुन सिंह के अनुसार फिजिक्स में थ्योरी रटने के बजाय उसे प्रैक्टिस कर समझने की कोशिश करें, जिससे वह आपके दिमाग में स्थायी रूप से रहेगा। विद्यार्थी हर टॉपिक से आंकिक प्रश्न को जरूर सरल करें क्योंकि इसमें से कम से कम 15 अंक के सवाल पूछे जाते हैं। अगर विद्यार्थी मॉडल पेपर को हल करता है तो परीक्षा से पहले आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। एक्सपर्ट के अनुसार भौतिक विज्ञान में प्रकाशिकी, मॉडर्न फिजिक्स, स्थिर विद्युतिकी अध्याय सरल व अधिक अंक के हैं। अतः इन पर ज्यादा फोकस करें।

अाठवीं बाेर्ड की परीक्षा भी अाज से होगी शुरू

अाठवीं बाेर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हाेगी। इसकाे लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। परीक्षा के लिए कुल 16 संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 275 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 35 हजार 618 विद्यार्थी बैठेंगे। इस परीक्षा में जिले की 2015 स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। परीक्षा के पेपर संबंधित क्षेत्र के थानाें व पुलिस चाैकियाें में रखे गए हैं।

पहला पेपर अंग्रेजी का, एक्सपर्ट बता रहे कैसे करें तैयारी

अंग्रेजी के एक्सपर्ट संजय निंबार्क ने बताया कि पहला सेक्शन रीडिंग सेक्शन जिसमें अनसीन पैसेज आते हैं। उनको सॉल्व करने के लिए पहले प्रश्न पढ़ लें उसके बाद पैसेज पढ़ कर उनके उत्तर लिखें। राइटिंग सेक्शन में पैराग्राफ में दिए गए शब्दों का प्रयोग कर स्वयं के शब्दों में और छोटे वाक्यों में स्ट्रक्चर के साथ लिखने का प्रयास करें। ग्रामर सेक्शन में करेक्ट फाॅर्म ऑफ वर्ब का प्रयोग एडवर्ब को पहचान कर करें। पोएट्री सेक्शन में पोएट और पोएम का नाम जरूर याद रखें ,व्याख्या करते समय लास्ट में विशेष टिप्पणी जरूर लिखें। टेक्स्ट प्रश्न के उत्तर भी अपने शब्दों में सरल भाषा में लिखें। अच्छे अंकों के लिए पहले ग्रामर सेक्शन करें।

खबरें और भी हैं...